Rozbuzz we media earning proof

Rozbuzz we media earning proof

पैसे कमाने के आजकल बहुत से तरीके मार्केट में चल रहे हैं और हम भी इसके पहले ऐसे कुछ सोर्सेस के बारे में बात कर चुके हैं जिससे आप पैसे बना सकते हैं। अभी तक मैंने अपने आर्टिकल्स में जिन टॉपिक पर बात की है उनमे आप अपने ब्लॉग या आर्टिकल्स के थ्रू पैसे कमा सकते थे। लेकिन आज जिस टॉपिक पर मैं बात करने जा रही हूं उसमें ना सिर्फ आप अपने ब्लॉग और आर्टिकल से बल्कि  वीडियोस,  रेसिपीज और भी कुछ यूनिक आइडिया अपलोड करके अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं।

Rozbuzz we media earning proof
Rozbuzz we media earning proof

जैसा कि हम जानते हैं आज के जमाने में बहुत सारा मार्केट ओपन है मनी अर्निंग का।ऐसे बहुत सारे ऑप्शन हमें ऑनलाइन मिल जाते हैं जिनके द्वारा हम पैसा बना सकते हैं  और हर रोज ही कुछ ना कुछ ऐसा नया सोर्स हमें देखने को मिलता है जिसमें आप अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं।

इसी तरह का एक सोर्स आज मैं आपके लिए लेकर आई हूं जिसका area काफी बड़ा है जो कि सीमित नहीं है और इसमें आप अपलोडिंग और शेयरिंग के थ्रू पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए सीधा टॉपिक पर आते हैं और बात करते हैं आज के टॉपिक के बारे में यह क्या है, इसमें अर्निंग  कैसे की जाती है, इस पर अकाउंट कैसे बनाया जाता है और किस तरह से और किस तरह का मटेरियल आप शेयर कर सकते हैं।




आज जिस विषय पर मैं चर्चा करने जा रही हूं उसका नाम है RozBuzz WeMedia app शायद आप मे से कुछ लोगों ने उसका नाम सुना होगा और कुछ नहीं तो इसे यूज भी किया होगा। इस ऐप पर आप ना सिर्फ आर्टिकल्स बल्कि वीडियो क्लिप, व्हाट्सएप स्टेटस, फनी वीडियोस और भी बहुत सा कंटेंट शेयर कर सकते हैं। यह एप यूजर्स को एक यूनिट कंटेंट देता है जिसमें आपको वीडियोस भी देखने और शेयर करना मिलते हैं। यह एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है जिसमें मिलियंस आफ यूजर्स जुड़  चुके  हैं।

RozBuzz Wemedia से पैसे कैसे कमाए ( how to earn money from we media )


इस ऐप पर आप अपने यूनिक आर्टिकल्स और वीडियोस शेयर करके पैसे कमा सकते हैं।  आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना होता है और अकाउंट बनाने के बाद अपने आर्टिकल और वीडियो शेयर करने होते हैं जिसके द्वारा आप की अर्निंग  शुरू हो जाती है।
एक viewer के तौर पर आप यहां पर अपने पसंदीदा आर्टिकल पढ़ सकते हैं,वीडियो और क्लिप्स को डाउनलोड कर सकते हैं और शेयर भी कर सकते हैं अपने दोस्तों के साथ सोशल  मीडिया पर।

इस ऐप पर अकाउंट बनाकर आप 20000 से भी ज्यादा रुपए का महीना कमा सकते हैं,लेकिन उस के लिए कुछ कंडीशन होती हैं जो आपको ऐप के अकॉर्डिंग पूरी करना होती है।आपका कंटेंट ऐसा होना चाहिए जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आए और जो viewers पढ़ना पसंद करते हैं।जो पैसे आपने कमाए होते हैं उन्हें आप डायरेक्टली बैंक अकाउंट में विथड्रॉ करा सकते हैं,इसके साथ ही paytm में भी ट्रांसफर करवा सकते हैं।  जितने ज्यादा लोगों तक आपका कंटेंट पहुंचेगा और जितना ज्यादा पसंद किया जाएगा आपकी कमाई उतनी बढ़ती जाएगी।

Features of we media


1. इस ऐप में आप टेक्नोलॉजी,एंटरटेनमेंट,हेल्थ लाइफ स्टाइल,बिजनेस और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपने आर्टिकल्स और वीडियोस पब्लिश कर सकते हैं।

2. इस ऐप की खासियत है इसमें आप हिंदी इंग्लिश और तमिल के साथ-साथ सारी भारतीय भाषाओं में अपना ब्लॉग बना सकते हैं और उसे पब्लिश कर सकते हैं।

3. इसकी एक विशेषता यह है कि इसमें आप अपना कंटेन आर्टिकल के रूप में और वीडियो के रूप में दोनो तरह से अपलोड कर सकते हैं।

4. यह आपको हमेशा लेटेस्ट न्यूज़ से अप टू डेट रखता है।सारी न्यूज़ चाहे वह नेशनल हो या इंटरनेशनल आप एक ही जगह देख सकते हैं।

5. जैसा कि मैंने आपको बताया इसमें हम वीडियोस ही अपलोड कर सकते हैं और शेयर भी कर सकते हैं यहां पर आपको जो बॉलीवुड मूवीस के ट्रेलर, व्हाट्सएप स्टेटस, वीडियो क्लिप्स भी देखने को मिलेंगे।

6. इसमें न्यूज़ को पर्सनलाइज किया जा सकता है।  आपको वही न्यूज़ देखने और सुनने की मिलेगी जो आप देखना या सुनना चाहते हैं।

Read this : How to earn money online


पेमेंट के मामले में भरोसेमंद ऐप है या नहीं?

 जब भी हम पैसा कमाने की किसी नए तरीके के बारे में जानते हैं तो हमारे मन में सबसे पहला यही सवाल आता है कि यह भरोसेमंद है या नहीं? RozBuzz app एक भरोसेमंद ऐप है जहां आपको टाइम टू टाइम पेमेंट किया जाता है इसकी कुछ रूल्स और कंडीशन सोती हैं उन्हें अगर आप फॉलो करके चलते हैं तो आपका पेमेंट आपको टाइम पर किया जाता है नीचे बीएफ फोटो में आप एक एग्जांपल देख सकते हैं पेमेंट का।

एडवांस यूजर कैसे बने ( how to become an advance user )


जब आप इस ऐप पर अपना अकाउंट बनाते हैं और उसे अप्रूवल मिल जाता है तब आपसे एक प्राइमरी यूजर होते हैं जब आप धीरे-धीरे अच्छा प्रदर्शन करने लगते हैं तो आप एक एडवांस यूजर बन सकते हैं लेकिन उसके लिए कुछ स्टेप्स होते हैं जो आपको फॉलो करना होती है।

1. आपका अकाउंट 2 हफ्ते पुराना होना चाहिए।
2. कम से कम 300 पॉइंट ओरिजिनल होना चाहिए।
3. इनफ्लुएंस में कम से कम 100 पॉइंट्स होना चाहिए।
4. एक हफ्ते में कम से कम 3 आर्टिकल आपको पोस्ट करना होंगे और 2 हफ्ते लगातार अप्रूव होना चाहिए। यह सभी रिक्वायरमेंट पूरी करने के बाद आप एक एडवांस यूजर बन जाते हैं इसमें आपको अपने आर्टिकल और वीडियो पब्लिश करने का और अच्छा चांस मिलेगा और साथ ही आपको रिकॉर्ड भी दिया जाएगा।

competitions

RozBuzz के कंपटीशन आपको पैसे कमाने का बहुत बढ़िया मौका प्रदान करते हैं एक बार आपका अकाउंट अपग्रो हो जाए उसके बाद आप कंपटीशन स्नेह पाठ ले सकते हैं और  जो भी आर्टिकल आप यहां लिखते हैं वह कंपटीशन के लिए ही होते हैं।

Article competition


आर्टिकल कंपटीशन के लिए आपको कुछ टर्म्स को फॉलो करना होता है उसके अकॉर्डिंग ही आप अपना आर्टिकल सबमिट कर सकते हैं यहां मंडे से स्टार्ट होकर संडे तक चलता है और इसके विनर की जानकारी next फ्राइडे को दी जाती है।  आपके आर्टिकल को भी मीडिया द्वारा रिव्यू किया जाता है। इसके रूल्स इस प्रकार है।

a. कंपटीशन के समय आपको एक हफ्ते में कम से कम 7 आर्टिकल पब्लिश करना होंगे।
b. मैक्सिमम 45 आर्टिकल्स एक वीक में पोस्ट करना होते हैं। 
c. आर्टिकल आपका खुद का ओरिजिनल होना चाहिए।
d. राइटर के दिन में ज्यादा से ज्यादा 7 आर्टिकल पब्लिश्ड हो सकते हैं।

video competition


A. आपका वीडियो MP4 फॉर्मेट में होना चाहिए और वीडियो के साइज 30 एमबी के अंदर होना चाहिए।
B. आपके वीडियो कवर पर किसी भी फेमस कंपनी का लोगो या नाम, फेमस  एप का लोगो या यूट्यूब चैनल का लोगो नहीं होना चाहिए।

तो दोस्तों यह था आज का आर्टिकल RozBuzz WeMedia app के बारे में इसमें आपने देखा कि आप किस तरह आर्टिकल को टेक्स्ट को वीडियो के फॉर्म में पब्लिश करके पैसे बना सकते हैं और यह पूरी तरह भरोसेमंद ऐप है इसके पेमेंट में भी कोई दिक्कत नहीं आती है इसका भी एक example हमने आपको बताया।उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको हेल्प मिलेगी इस ऐप को समझने में और इसका फायदा लेने में।

Writer :
SMITA SINGH PARIHAR



Vipul Rathod

मेरा नाम Vipul Rathod है। मैं इस Blog का Founder और Content writer हूँ। हमारा इस Blog को बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषी लोगों को इंटरनेट से जुड़ी जानकारी प्रदान करवाना है। यहाँ आपको शिक्षा, तकनिकी, कंप्यूटर और मेक मनी से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलने वाली है।

Post a Comment

Thank for comment on Vipul Rathod Tech

Previous Post Next Post